मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजली की वायरिंग, स्कूल वाहन फिटनेस समेत 16 बिन्दुओं पर बीईओ जांच करेंगे। एक हजार से अधिक निजी स्कूलों और कोचिंग की जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट देनी है।

निजी स्कूल-कोचिंग में ऑडिट निजी स्कूल-कोचिंग में आयुक्त के आदेश पर ऑडिट कराई जा रही है। शनिवार को डीईओ ने इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश दिया। बीईओ को 16 बिन्दुओं का फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया है। स्कूल और कोचिंग में जाकर भौतिक सत्यापन करने के बाद इन 16 बिन्दुओं के साथ अपनी जांच रिपोर्ट देनी है।

साक्ष्य के साथ देनी है जांच रिपोर्ट निजी संस्थान सक्षम बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है या नहीं, स्कूल भवन का निर्माण नक्शा और प्राक्कलन सक्षम प्राधिकार द्वारा स्वीकृत है या नहीं, स्कूल और कोचिंग संस्थान में प्रवेश और निकासी की समुचित व्यवस्था...