घाटशिला, सितम्बर 7 -- घाटशिला। नुआगांव स्थित सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव गिलवर्ड पॉल, प्रधानाचार्य मुकुट लकड़ा एवं पास्टर मंगल हांसदा द्वारा प्रार्थना के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्या प्रीति मिंज एवं शैलबाला गुराई, जो डीसी कार्यालय, सरायकेला में अर्थशास्त्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, नृत्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- मनन विद्या में...