सोनभद्र, जुलाई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में बुधवार की सुबह बच्चों को लेकर आ रही एक निजी स्कूल बस साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे बस में सवार बच्चों को मामूली चोट आई। बस में कुल 25 बच्चे सवार बताए गए हैं। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी स्कूल की बस बुधवार की सुबह बच्चों के लेने के लिए कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव गई थी। कुर्था गांव में बस में आसपास के गांवों के कुल 25 बच्चे सवार हुए। बच्चों को लेकर बस चालक जैसे ही आगे बढ़ा, इसी दौरान एक साइकिल सवार अचानक सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने में बस चालक अनियंत्रित होकर सड़की पटरी की तरफ चला गया। सड़क की पटरी पर जाते ही बस मिट्टी में धंस कर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों की चींख पुकार शुरु हो गई। बस में सवार सभी बच्चे मामू...