लखनऊ, मई 3 -- जिला शुल्क नियामक समिति की जांच में जानकीपुरम के निजी स्कूल ने इस वर्ष 25 फीसदी तक फीस में बढ़ोतरी की है। डीएम के निर्देश पर जारी नोटिस का जवाब स्कूल ने अभी तक नहीं दिया है। 12 से अधिक अभिभावकों ने बढ़ी फीस, यूनीफार्म व किताबें स्कूल के नामित दुकानों से खरीदने की शिकायतें की थीं। इनकी जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट से डीएम संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी दोबारा से अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के जवाब लेगी। डीआईओएस राकेश कुमार के मुताबकि जोन वार जिला प्रशासन और नजदीकी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में अभिभावकों की ओर से मिली शिकायतों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- स्कूलों ने बढ़ाया सात फीसदी से अधिक शुल्क, स्पष्टीकरण अभिभावकों व स्कूलों प्रबंधन के दोबारा से बयान लेने के बाद समिति स्कूलों पर कार...