विशेष संवाददाता, अप्रैल 18 -- UP Schools News: उत्त्तर प्रदेश के वाराणसी में निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली और यूनिफार्म-किताबों को एक ही दुकानों से लेने की बाध्यता पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि किसी निजी स्कूल में पांच फीसदी से अधिक शुल्क वृद्धि वसूल नहीं की जाएगी। किसी भी छात्र को पुस्तक, जूता-मोजा और यूनिफॉर्म आदि किसी खास दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्यालयों की ओर से यदि पांच साल के अंदर यूनिफार्म बदला जाता है तो उन पर जुर्माना लगाने के साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम ने सभी विद्यालयों से इस बारे में हलफनामा तलब किया है। डीएम ने कैंप दफ्तर में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा...