बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय सामाजिक न्याय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मंडल व संघ के जिलाध्यक्ष ई. टीपू ने गुरुवार को डीएम कुंदन कुमार को आवेदन देकर निजी विद्यालयों व अस्पतालों में मनमानी फीस पर लगाम लगाने की गुहार लगायी है। कहा कि निजी विद्यालयों के तरह जिला में निजी अस्पतालों द्वारा भी मनमाना फीस वसूली किया जा रहा है l 15-20 दिन में ही नया पर्चा बनवाने के साथ ही अस्पताल में ही जांच कराने व दवाई लेने की बाध्यता से मरीजों को काफी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...