नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली। निजी स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूह और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से वर्दी और किताबें उपलब्ध कराने को लेकर पैसे की मांग नहीं कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों को निशुल्क वर्दी और किताबें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा स्कूल इस श्रेणी के तहत केवल दाखिले के समय ही आय प्रमाण पत्र मांग सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। निदेशालय ने अभिभावकों की शिकायतों के निपटान के लिए मुख्यालय स्तर पर एक समर्पित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया। इसमें तीन सदस्य शामिल हैं। इसी तरह हर जिले में भी टीम गठित की गई है। जिले की टीम को प्रतिदिन निदेशालय में शिकायतों की जानकारी देनी होगी। साथ ही, अभिभावक इस नंबर पर 9818154069 शिका...