निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा और मिल रही सुविधाएं
भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। विकास खंड सुरियावां के प्राथमिक विद्यालय बनकट के विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल चलो रैली निकाली। इस दौरान आसपास के गांवों में पहुंच कर अभिभावकों से बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने का आह्वान किया गया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: स्कूल आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों द्वारा सब पढ़ें, सब बढ़ें, हर बच्चा स्कूल जाए, जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। जिससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। हर अभिभावक का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ तभी मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.