सोनभद्र, अप्रैल 1 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। जिले के दुद्धी तहसील मुख्यालय पर निजी स्कूलों के माध्यम से किताब और ड्रेस एक निर्धारित दुकान से बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम की तरफ से गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को निजी स्कूलों में छापेमारी की गई। इस दौरान गठित संयुक्त टीम ने जांच में गड़बड़ी मिलने पर दो निजी स्कूलों को नोटिस देते हुए चेतावनी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय की संयुक्त टीम ने दुद्धी क्षेत्र में निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के जांच की। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने क्षेत्र के समस्त प्राइवेट विद्यालयों में स्कूली ड्रेस और किताबों की बिक्री को लेकर औचक निरीक्षण कर जांच शुरु कर दी है। टीम ने सबसे पहले स्टेशनरी पर पहुंची, जहाँ कई स्कूलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.