भदोही, जनवरी 24 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक सभागार में शुक्रवार को 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसी किट का वितरण किया गया। साथ ही केंद्रों पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया गया। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर निजी स्कूलों से बेहतर सुविधा मुहैया कराने का काम किया है। ब्लाक क्षेत्र के 50 केंद्र सक्षम हो गए हैं। आगामी माह में यह संख्या तीन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। केंद्रों पर टीवी, आरो मशीन, बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सभी केंद्र प्री प्राइमरी से लैस हो जाएंगे। जिससे विकासखंड औराई के गरीब बच्चों को कॉन्वेंट जैसे स्कूलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के साथ ही शिक्षा-द...