रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय की ओर से सोमवार को रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को ईमेल के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा गया। इसमें जिले के सभी निजी विद्यालयों में शुल्क निर्धारण समिति के गठन व उसके प्रभावी क्रियान्वयन को अनिवार्य रूप से लागू कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन एक सकारात्मक पहल है, इसे लागू करना आवश्यक है। एसोसिएशन ने यह भी उल्लेख किया है कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 वर्ष 2019 से लागू है, बावजूद इसके अब तक इसका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित नहीं किया जा सका है।मांग की गई कि रांची के सभी निजी स्कूलों में शुल्क निर्धारण समिति व अभिभावक-श...