गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली और किताबों में कमीशन खोरी के विरोध मे छात्र अभिभावक संघ की ओर से सोमवार को रंका मोड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। उक्त अभियान में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। हस्ताक्षर अभियान के दौरान संघ के अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि निजी विद्यालय इन दिनों कमाई का कारखाना बन गया है। निजी विद्यालयों में भारी भरकम शुल्क वसूला जा रहा है। उसका बोझ अभिभावकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के अवैध शुल्कों पर तत्काल रोक लगना चाहिए। उसके साथ ही सभी प्राइवेट स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें लागू हो तभी गरीब के बच्चे निजी विद्यालय में पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी निजी विद्यालय का शुल्क निर्धारण समिति द्वारा स्वीकृत ...