बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- निजी स्कूलों की फीस वृद्धी, महंगे पाठ्यक्रम और ड्रेस के विरोध में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मामले में एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। शिव सेना के नगर अध्यक्ष रितिक गोस्वामी ने बताया कि जिले के निजी स्कूल में कमीशन खोरी चरम सीमा पर है। स्कूल प्रबंधन किताबें, ड्रेस जूते, स्कूल बैग आदि पर कमिशन के रूप में बाहरी रकम दुकानदारों से लेते हैं। बिल्डिंग फीस व एडमिशन फीस के नाम पर भारी रकम अभिभावकों से ले रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा को व्यापार बना दिया है। जब की शिक्षा अमीर गरीब सभी का अधिकार है। कमीशन खोरों की वजह से शिक्षा शिव वंचित रह जाता है। सरकारी स्कूल में मोटा वेतन लेने के बाद भी शिक्षक बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, जिसका असर गरीब जनता झेल रही है। सभी शिव सैनिक व पदाधिकारी ...