खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीट पर अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन की तिथि विस्तारित की गई है। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बुधवार को बताया कि निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा के लिए चयनित स्टूडेंटस का नामांकन अब बढ़ी तिथि आगामी 20 मार्च तक लिया जाएगा। पहले नामांकन की तिथि 10 मार्च तक ही था। जिसे छात्रहित में बढ़ाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...