बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पहली कक्षा में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र दो मई तक ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज ने बताया कि अलाभकारी समूह व कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। पांच मई को सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन माध्यम से स्कूल का आवंटन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...