सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। जिले के कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत प्रस्वीकृत निजी स्कूलों में उपलब्ध 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह नामांकन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अगले चरण के तहत कराया जा रहा है। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने बताया कि जिले के पात्र अभिभावक ' ज्ञानदीप पोर्टल' के माध्यम से अपने बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।आरटीई के कोटे के उपलब्ध सीटों पर नामांकन के लिए 30 अप्रैल तक ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शिक्षा का अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.