औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में निजी विद्यालयों में वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी समूह और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेज अलाभकारी समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे शामिल होंगे। कमजोर वर्ग में सभी वर्गों के बच्चे शामिल होंगे जिनके परिवार की आय तय सीमा से कम है। बच्चों की आयु 01 अप्रैल 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए। आवश्यक दस्तावेज: जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अभिभावक का आधार कार्ड और बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो लेकर नामांकन प्रक्रिया...