चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट, संवाददाता।निजी विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों के चयन की दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई। आनलाइन आवेदन के बाद लाटरी सिस्टम से गरीब परिवारों के 121 बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों का जल्द ही निजी स्कूलों में दाखिला होगा। इसके साथ ही तीसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रुप से गरीब परिवारों के बच्चों का दाखिला मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कराया जा रहा है। अच्छी शिक्षा देने के नाम पर चर्चित स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे भी पढ़ेंगे। इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने यह अधिनियम लागू कर रखा है। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो ...