उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। कक्षा एक या फिर पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों के अभिभावक तय तिथियों पर आवेदन कर सकते है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए छात्रों के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। तीन चरणों में प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छात्र-छात्राओं को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा। पहले चरण में 2 से 16 फरवरी तक आवेदन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं लॉक करने की अंतिम तिथि तय है। जबकि 18 फरवरी को लॉटरी निकालने व 20 फरवरी को बीएसए द्वारा विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन किए जाने के लिए आदेश करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.