नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निजी स्कूलों में कई तरह की यूनिफॉर्म व्यवस्था को खत्म करने के लिए दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों की पीड़ा सामने रखी है। उन्होंने पत्र में कहा कि निजी स्कूल गर्मी-सर्दी की ड्रेस के साथ स्पोर्ट्स ड्रेस, फंक्शन ड्रेस और तीन तरह के जूते खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जो केवल स्कूल की तय दुकानों पर मनमाने दामों पर मिलते हैं। दो या अधिक बच्चों वाले परिवारों पर इससे हर साल हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ बनता है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से दो प्रमुख मांगें की हैं। पहली यह कि 1 अप्रैल 2028 से सभी निजी स्कूलों में केवल एक सरल और एक रंग की यूनिफॉर्म अनिवार्य की जाए, जो बाज...