निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही समर कैंप शुरू
जमशेदपुर, मई 11 -- निजी स्कूलों में गर्मी छुट्टियों का आगाज होते ही बच्चों के मनोरंजन और कौशल विकास के लिए समर कैंप की धूम मच गई है। शहर के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष शिविरों का शुभारंभ किया गया, जिसमें बच्चों ने भारी उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर के पहले दिन का माहौल अत्यंत खुशनुमा रहा, जहां सुबह की शुरुआत ऊर्जावान जुम्बा नृत्य के साथ हुई। संगीत की थाप पर थिरकते बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही चमक देखने को मिली।इसके पश्चात रचनात्मक गतिविधियों का दौर चला, जिसमें बच्चों ने 'आर्ट पार्टी' और 'क्ले मेकिंग' जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी कल्पनाओं को पंख दिए। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब लावण्या की ओर से समर कैंप का आयोजन मिट्टी से सुंदर आकृतियां उकेरते हुए छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.