बिहारशरीफ, मई 7 -- निजी स्कूलों में अभिभावकों से किया जा रहा आर्थिक शोषण नामांकन, किताब व ड्रेस के नाम पर लिया जा रहा मनमान शुल्क चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार में इन दिनों निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी चरम पर है। नामांकन, किताब-कॉपी और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण करने पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूलों में किताब के नाम पर तीन से चार हजार लिया जाता है। इसके अलावा हर माह 500 से 1500 रुपया शुल्क और वाहन किराया लिया जाता है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी हद तो यह कि प्रखंड में संचालित अधिकांश निजी स्कूल शिक्षा विभाग से निबंधित नहीं हैं। जबकि, पांच साल पहले...