भभुआ, अप्रैल 26 -- युवा पेज की लीड खबर निजी स्कूलों पर सख्ती का असर, मनमानी पर लग रही लगाम डीईओ राजन कुमार बोले, शिकायतें घटीं, अधिकांश स्कूल नियमों का कर रहे पालन शिक्षा विभाग की जांच टीम सक्रिय, फीस-ड्रेस-किताब में पारदर्शिता बढ़ी भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के निजी विद्यालयों में फीस, ड्रेस और किताबों के नाम पर मनमानी वसूली के खिलाफ शिक्षा विभाग की सख्ती अब असर दिखाने लगी है। रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बातचीत में बताया कि विभाग द्वारा जारी निर्देशों के बाद अधिकांश निजी विद्यालय अब नियमों का पालन करने लगे हैं और अभिभावकों की शिकायतों में भी कमी आई है। डीईओ ने कहा कि कुछ समय पहले तक कई विद्यालयों के खिलाफ शुल्क वसूली और अन्य मदों में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए विभाग ने कड़ा रुख अपनाया और स्पष्ट निर...