निजी स्कूलों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ दिलाने की मांग
रायबरेली, जुलाई 30 -- रायबरेली संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्कूल फेडरेशन के नेतृत्व में प्रदेश के निजी वित्तविहीन व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ प्रदान किए जाने की मांग की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के करोड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाले निजी विद्यालयों में 25 लाख से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें भी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की भांति कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। फेडरेशन के संरक्षक रमेश बहादुर सिंह व शशिकांत शर्मा ने कहा कि निजी विद्यालय लाखों लोगों को प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.