मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निजी स्कूलों के 62 फीसदी बच्चों का अपार नहीं बना है। इसे बनवाने के लिए 30 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। दो साल में सूबे के निजी स्कूलों के 38 फीसदी बच्चों का ही अपार कार्ड बना है।राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने डीईओ को हर शनिवार को मेगा कैंप लगाने का आदेश दिया है। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि निजी स्कूलों से संपर्क कर उन्हें प्रखंडों में लगे आधार केन्द्र पर भेजें ताकि जिस बच्चे का अपार कार्ड नहीं बना है, उनका बनवाया जा सके। जिले में सरकारी और निजी स्कूलों को मिलाकर 9,61,775 बच्चे नामांकित हैं। इनमें 82 फीसदी बच्चों का अपार बन चुका है। निजी स्कूलों में डेढ़ लाख बच्चे नामांकित हैं। इनमें 55 फीसदी का ही अपार बना है। जिले के निजी स्कूलों के 45 फीसदी बच्चे अब भी अपार कार्ड से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.