मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निजी स्कूलों के 62 फीसदी बच्चों के पास अपार कार्ड नहीं है। सूबे में निजी स्कूलों के 16 लाख बच्चों के दोहरे नामांकन की आशंका है। निजी स्कूलों में 35 लाख से अधिक बच्चे नामांकित हैं। इनमें भी महज 19 लाख बच्चों के ही आधार कार्ड का सत्यापन है। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनका अपार नहीं बन सकता है। निजी स्कूलों में बिना आधार के बच्चे कैसे नामांकित हैं और सालों से पढ़ाई कैसे कर रहे हैं, इसपर भी सवाल खड़ा हो गया है। विभागीय समीक्षा में मामला सामने आने के बाद सभी जिलों के डीईओ व डीपीओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- 'पेन' के बिना अटका नामांकन: 50 हजार बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक मुजफ्फरपुर में डेढ़ लाख में एक लाख बच्चे ही आधार वाले हैं। जिले में निजी स्कूलों के नामा...