लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ निजी स्कूलों के तीन लाख शिक्षकों को भी दिया जाएगा। सरकारी व एडेड विद्यालयों के बाद अब 35 हजार निजी स्कूलों के शिक्षकों का भी डाटा मांगा गया है। शिक्षकों व उनके आश्रितों को इसका लाभ दिया जाएगा।

योजना की प्रक्रिया बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए विकसित पोर्टल http://cmtcts-upsdc-gov-in पर पंजीकरण कराएं। सभी जिलों को प्रोफॉर्मा निदेशालय की ओर से भेजा गया है और उस पर इन शिक्षकों का ब्योरा सत्यापित कर भेजना होगा। शिक्षक खुद और अपने आश्रितों का ब्योरा आधार कार्ड के अनुसार ही भरेंगे। शिक्षक के आवेदन का प्रथम स्तर पर सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए स्कूल...