अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और फीस को लेकर समाजवादी छात्र सभा महानगर अलीगढ़ के पदाधिकारियों गुरुवार को शमशाद मार्केट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। कुछ देर माहौल तनावपूर्ण होने के बाद शांत हो गया। सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सभी निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने, मनमानी फीस पर रोक लगाने तथा महंगी किताबों की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तन...