नोएडा, मई 22 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले के निजी स्कूलों की सिर्फ 40 बसों की जांच शेष है। स्कूलों ने इन बसों के दस्तावेज बीते तीन से चार दिन पहले पोर्टल पर अपलोड किए थे। परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित पोर्टल यूपी इंटीग्रेडेट स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज बसों के दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। अभी तक लगभग 3550 स्कूल बसों की जानकारी दर्ज हो गई है। इसमें स्कूलों की अपनी और कांट्रेक्ट पर लगी, दोनों तरह की बसें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार लगभग सभी स्कूलों की बसों के दस्तावेज और शपथपत्र अपलोड हो चुके हैं।एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि 40 बसों की जांच शेष है। जिन बसों में कमियां मिली थी, स्कूलों ने उन्हें दुरुस्त करा लिया है। इसमें अग्निशमन उपकरण का दुरुस्त नहीं होना, बसों की खिड़की में ग्रिल की संख्या में कमी, ...