सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। जिले के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की पहल पर री-एडमिशन और अन्य शुल्क के नाम पर वसूली जा रही अतिरिक्त रकम पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय हो गया है। बताया जाता है कि जिले के कई निजी स्कूलों में हर साल नए सत्र की शुरुआत पर छात्रों को एक कक्षा से दूसरी कक्षा में भेजने के दौरान री-एडमिशन, विकास शुल्क समेत विभिन्न मदों में मोटी राशि ली जाती है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता रहा है। इसी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पहल की है।सांसद ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय से बात कर पटना जिले में लागू व्यवस्था का हवाला दिया, जहां डीएम के निर्देश पर निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर अत...