देहरादून, अप्रैल 16 -- दून में निजी स्कूलों की ओर से लगातार की जा रही फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने आक्रोश जताया। अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन किया। गुरुवार को अभिभावक काफी संख्या में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के आवास पहुंचे और मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने कहा कि फीस वृद्धि होने से लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि शहर के कई नामी प्राइवेट स्कूल नियमों को दरकिनार कर 20 से 25 प्रतिशत तक फीस बढ़ा रहे हैं। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।अभिभावक राजीव प्रजापति, तनुज शर्मा, निशांत शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहा है। साथ ही किताबों और अन्य शुल्कों में भी भारी बढ़ोतरी की जा रही है। प्रीतम सिंह ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर डीएम सविन बंसल से फोन...