भभुआ, मई 14 -- अपर मुख्य सचिव के आदेश पर शुल्क, किताब और ड्रेस व्यवस्था में सख्ती डीईओ ने जारी किया निर्देश, नियम तोड़ेने पर मान्यता रद्द व आर्थिक दंड (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने शुल्क वसूली, हर साल किताब और यूनिफॉर्म बदलने तथा अभिभावकों को तय दुकानों से सामान खरीदने के लिए मजबूर किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजाशिक्षा विभाग का आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र की ओर से जारी आदेश के आलोक में कैमूर जिला प्रशासन ने जिले के सभी निजी विद्यालयों में इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश जारी कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को पत्र जा...