निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाएं रोक : भाकियू
रामपुर, अप्रैल 13 -- स्वार। भाकियू (टिकैत) के जिला सलाहकार सलामत जान के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। जिला सलाहकार सलामत जान का कहना था कि जिले के निजी स्कूल प्रबंधन फीस, किताबों और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। इससे किसान और मजदूर वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा के नाम पर खुलेआम लूट मचाई जा रही है, जिससे गरीब परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हो रहे हैं।भाकियू यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की कमीशनखोरी पर छात्र सभा ने हल्ला बोला नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि इस संबंध में एक टीम गठित कर जिले के सभी निजी स्कूलों की जांच कराई जाए और शिक्षा के नाम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.