रांची, अप्रैल 9 -- रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि कई निजी विद्यालय जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्कूलों द्वारा भारी एनुअल और डेवलपमेंट चार्ज वसूलने के साथ ही निर्धारित दुकानों से किताबें-पोशाक खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। राय ने कहा कि यदि प्रशासन ने एक सप्ताह में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो संगठन न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...