काशीपुर, अप्रैल 21 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने बीआरसी का घेराव कर शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन को सौंपा। मंगलवार को जिपं सदस्य चरनजीत सिंह के नेतृत्व में अभिभावक बीआरसी पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर शिक्षा अधिनियम और समान शिक्षा लागू करने की मांग की। कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावक परेशान हैं। कहा कि निजी विद्यालय निश्चित दुकानों से बच्चों की ड्रेस, किताबें, कॉपी खरीदने को दबाव बनाते हैं। एनसीईआरटी के स्थान पर महंगी किताबें थोपना, फीस के अतिरिक्त विभिन्न माध्यमों से अप्रत्यक्ष वसूली करते हैं। उन्होंने ऐसे सभी निजी विद्यालयों के विरुद्ध जांच कार्रवाई कर स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने मांग की। साथ ही चेताया कि मांगों का निस्तारण न हुआ तो धरना प्रदर्शन कि...