कटिहार, अक्टूबर 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। निजी विद्यालयों की फीस और अन्य शुल्क को लेकर शिक्षा विभाग ने अब सख्ती बढ़ा दी है। अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ और स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी निजी विद्यालयों से निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी गई है। करीब पांच महीने पहले जारी निर्देशों पर अब तक अनुपालन नहीं होने पर विभाग ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निजी स्कूलों से अनुपालन रिपोर्ट लेने को कहा है। साथ ही संकल्प डैशबोर्ड और गूगल शीट को तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। इससे जिले में निजी स्कूलों द्वारा नियमों के पालन की स्थिति की निगरानी की जाएगी。

स्कूल ...