पटना, मई 29 -- राज्य सरकार ने निजी स्कूलों की नकेल कसने की तैयारी कर ली है। इसके तहत सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की एक से 31 जुलाई तक सघन जांच होगी। इसमें आधारभूत संरचना, शिक्षकों की उपलब्धता, नामांकन, छात्र सुविधाओं और अन्य निर्धारित मानकों की भी जांच की जाएगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) और बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली के अनुपालन की जांच के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगा। वर्तमान में राज्य में 19186 निजी स्कूल प्रस्वीकृति प्राप्त हैं, जबकि 1012 प्रक्रिया में हैं। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को पत्र भेजा है। विभाग ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को जांच प्रक्रिया में शामिल करने को कहा है। दरअसल, निजी विद्यालयों को मान्...