बरेली, अप्रैल 4 -- फोटो अजय 505 - उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल की ओर से शनिवार को शिक्षा नीतियों को लेकर विद्यालयों में शुरू होने वाले सत्र 2026-27 को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों की मनमानी पर सवाल उठाए। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018 (9 अप्रैल 2018 से लागू) निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि को रोकने के लिए लाया गया था। यह कानून 20,000 रुपये से अधिक सालाना फीस वाले स्कूलों पर लागू होता है। इस मौके पर दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, आकाश शर्मा, अमित कंचन, पुनीत अनेजा, रौनक जॉली, नवीन राजपूत, मोहित अग्निहोत्री व शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...