उरई, दिसम्बर 16 -- उरई। निजी व शासकीय अस्पतालों से निकलने वाले वेस्टेज के समुचित निस्तारण न होने की शिकायत को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर उन्होंने जांच टीम बनाई है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें सीओ सिटी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने टीम को निर्देशित किया है कि वह जनपद के निजी अस्पतालों में स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि अस्पतालों द्वारा निकलने वाले जैव-चिकित्सीय वेस्टेज का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप किया जा रहा है अथवा नहीं। जांच के दौरान वेस्टेज...