हापुड़, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वेयरहाउस से शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया जब कई मजदूरों ने अचानक काम से निकाले जाने के विरोध में कंपनी परिसर के भीतर ही धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया, जो श्रम नियमों के खिलाफ है। मजदूरों ने कंपनी के इस कदम को पूरी तरह अनुचित बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी अगर उनकी मांगें स्वीकार कर लेती है तो सभी श्रमिक दोबारा काम पर लौटने को तैयार हैं। वहीं मजदूर नेता रविंद्र कुमार ने कहा कि यदि कंपनी अपना संचालन कहीं और स्थानांतरित कर रही है तो नियमों के अनुसार मजदूरों को कम से ...