अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के निजी विद्यालय संचालकों की मनमानी पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत तीन साल तक प्राइवेट स्कूल संचालक यूनिफार्म व पुस्तक में किसी तरह का परिवर्तन या बदलाव नहीं कर सकेंगे। किसी खास दुकान पर पठन-पाठन व अन्य सामग्री खरीदने के लिए वे अभिभावकों को बाध्य नहीं कर सकेंगे। प्रत्येक कक्षा के लिए अनिवार्य पुस्तकों की सूची एवं यूनिफार्म का विवरण वेबसाइट पर हर हाल में अपलोड करना होगा । विद्यालय परिसर के किसी सार्वजनिक स्थान पर चिपकाकर पूरी जानकारी देनी होगी। इस बावत शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। मामले की पुष्टि डीईओ संजय कुमार ने की है। डीईओ श्री कुमार ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों, अभिभावकों की शिकायतों तथा...