बगहा, जून 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय अब शहर में संचालित निजी विद्यालय के साथ-साथ में की कोचिंग संस्थान और निजी पुस्तकालय को भी शिक्षा विभाग से निबंधन करना होगा। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने पत्र जारी करते हुए कहा कि निजी विद्यालय, निजी पुस्तकालय और निजी कोचिंग संस्थान में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी मानकों के साथ संचालित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसमें सभी संस्थाओं को प्रस्वीकृति लेना, अग्निशमन से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना और आवश्यक सुविधाओं के साथ संचालित होना जरूरी है। ऐसे में 30 जून तक सभी संस्थान सभी आवश्यक मानकों को पूरा करेंगे। यह भी पढ़ें- तीन लाइब्रेरी सील, अग्नि सुरक्षा मानकों में मिली भारी लापरवाही जिसमें प्रस्वीकृति लेना अग्निशमन द्वारा अनापत...