महोबा, मार्च 18 -- महोबा, संवाददाता। नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत को लेकर बाजार में बुक स्टोर संचालक सक्रिय हो गए है। प्राइवेट विद्यालयों से सांठगांठ कर मनमाने दाम पर कोर्स की ब्रिकी करने सहित ड्रेस और बैग आदि की ब्रिक्री की रूपरेखा तैयार की जा रही है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से विद्यालयों में अभिभावकों के उत्पीड़न पर शिकंजा कसने की मांग उठाई है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के पालन में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। पदाधिकारियों का कहना है कि निजी विद्यालयों के द्वारा ड्रेस, बस्ता और कोर्स आदि के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जाता है। कई विद्यालयों में पर्याप्त कक्षाएं और स्वच्छ परिसर नहीं है।...