जमुई, जनवरी 12 -- झाझा, निज प्रतिनिधि प्रखंड में अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग श्रेणी में आने वाले बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गयी है। आरटीई के तहत प्रखंड के रजिस्टर्ड निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए 31 जनवरी तक ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्टर्ड विद्यार्थियों के सत्यापन के बाद स्कूल का आवंटन 06 फरवरी को किया जायेगा। चयनित विद्यार्थी 07 से 21 फरवरी तक नामांकन ले सकते हैं। आरटीई अधिनियम 2009 के तहत प्रखंड के सभी रजिस्टर्ड निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लिया जायेगा। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समूह के वैसे बच्चे शामिल होंगे। कक्षा एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.