पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर में निजी विद्यालय मनमाने तरीके से शुल्क ले रहे हैं और एनसीईआरटी की किताबें थोप रहे हैं। जाग उठा पहाड ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर विभागीय जांच कराने की मांग उठाई। सोमवार को जाग उठा पहाड ने डीएम कार्यालय में निजी स्कूलों की मनमानी फीस व एनसीईआरटी के अलावा महंगी किताबें लगाने को लेकर ज्ञापन दिया। संगठन के संयोजक गोपू महर ने बताया कि पूर्व में गणित, संस्कृत, एआई, हिन्दी व्याकरण सहित अन्य अतिरिक्त किताबें लगाई गई और एआई की किताब को लेकर कक्षा-6 के बच्चों से 270 रुपये लिए गए,जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वर्तमान में भी निजी स्कूलों ने फीस वृद्धि की है और अतिरिक्त किताबें लगाई गई हैं,जिससे अभिभावकों में आर्थिक बोझ पड़ रहा है, उन्होंने डीएम से विभागीय जांच कराने की मांग की।

हिं...