रांची, जून 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों में निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त वार्षिक शुल्क वसूले जाने का मामला फिर चर्चा में है। तमाड़ के पूर्व मुखिया रमेश मुंडा ने आरोप लगाया कि कई विद्यालय अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों और उपायुक्त के जनता दरबार में शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नए एसडीओ से मिलकर जांच और दोषी विद्यालयों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...