बेगुसराय, जून 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सभी निजी विद्यालयों को 1 जुलाई से शुरू होने वाले राज्यव्यापी सघन जांच अभियान के मद्देनजर मान्यता प्रमाणपत्र एवं यूडायस कोड से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- निजी विद्यालयों के प्रस्वीकृति प्रमाण पत्र व यूडायस कोड की जांच के लिए अभियान एक जुलाई सेजांच प्रक्रिया की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी निजी विद्यालयों के निदेशक, प्रबंधक, संचालक एवं प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। इस आदेश के बाद निजी संचालकों में हड़कंप मच गया है। डीईओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य निदेशालय एवं आयुक्त कार्यालय मुंगेर प्रमंडल के निर्देश पर 1 जुलाई से सभी निजी विद्यालयों की जांच की ...