संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। निशुल्क अनिवार्य एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत कक्षा एक, प्री प्राइमरी कक्षा से संचालित निजी विद्यालयों में प्री प्राइमरी, कक्षा एक में 25% निशुल्क सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 2 फरवरी से प्रारंभ हो गया। इसके अंतर्गत जिस वार्ड या ग्राम सभा में अभिभावक का निवास स्थान है उसे स्थान वार्ड, ग्राम सभा में स्थिति असहायता प्राप्त विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीट सरकार द्वारा गरीब समूह के बच्चों के लिए आरक्षित की गई है। प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन rte 25.gov.in वेबसाइट पर किया जाना है। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग बीपीएल कार्ड होल्डर दिव्यांग अभिभावक के पाल्य, दिव्यांग बच्चे प्रवेश ले सकता है। इस हेतु उसे संबंधित वर्ग से संबंध होने का प्रमाण पत्र अपलोड...