बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने निजी विद्यालयों की मनमानी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया कि निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से हर वर्ष पाठ्यक्रम बदलकर महंगी पुस्तकों को अनिवार्य किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल बैग का अत्यधिक वजन उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। निर्धारित मानकों की अनदेखी कर बच्चों को अत्यधिक भार उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षा सेवा का माध्यम न रहकर व्यवसाय का रूप ले चुकी है, जहां अभिभावकों का शोषण हो रहा है।पर्यावरण के लिहाज से भी हर वर्ष पुस्तकों के अनावश्यक परिवर्तन से लाखों टन कागज व्यर्थ हो रहा है, जिससे पर्यावरण ...