महोबा, अप्रैल 14 -- महोबा, संवाददाता। निजी विद्यालयों की मनमानी पर शिकंजा कसने लगा है। आदेश के बाद भी विद्यालयों के द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और खास दुकानों से मंहगे कोर्स के लिए दवाब बनाने की शिकायतों पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव के द्वारा पांच विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जबाव संतोषजनक न होने पर कार्रवाई होगी। विभाग की सख्ती से विद्यालयों में हड़कंप मच गया है। पिछले एक माह से निजी विद्यालयों की मनमानी सुर्खियों में है। प्राइवेट विद्यालयों के द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने के साथ यूनीफार्म, डायरी और मंहगे कोर्स की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में अधिवक्ता योगेश गुप्ता की शिकायत पर नोटिस जारी किया है। अभिभावक ने शिकायती पत्र में कहा है कि बि...